राजौंद। रविवार को धनतेरस के दिन लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजाराें में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ शुरू हो गई थी। कस्बा के अधिकतर बाजार पूरा दिन ग्राहकाें की चहल पहल से भरे रहे। जहां कोई ग्राहक बर्तन की दुकानाें से बर्तन खरीदते, वहीं कई लोग ज्वेलर्स की दुकान पर भी खरीदारी करते देखे गए। महिला सुनीता देवी, सीमा रानी, नीरज कुमारी, मनोज कुमारी, सुदेश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार धनतेरस के दिन पर बाजार से ज्वेलरी की कोई न कोई चीज अवश्य खरीदती आई हैं।