फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में एक घायल, केस दर्ज

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव रामगढ़ में एक व्यक्ति पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर लाठी, गंडासी और रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांववासी रघबीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत मेें आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के रहने वाले बिशभन सिंह, लहरी, संपूर्ण सिंह, सतीश कुमार, संदीप कुमार, मंदीप कुमार व विक्रम ने मिलकर उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, गांव पटटी कौथ में हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववासी बजिंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई सुदेश कुमार मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी रवि अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से चलाते हुए आया और उसे टक्कर मार दी, जिसमें सुदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें