फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटा, युवक की मौत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंड़ा के पास आटो पलटने से युवक की मौत हो गई जबकि आटो में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के मामा जसविंद्र सिंह के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मूलरूप से पटियाला के अफजल नगर का रहने वाला गगनदीप (20 ) शनिवार शाम अपने मामा जसविंद्र और नाना मंगल सिंह के साथ आटो द्वारा घरौंड़ा से करनाल की ओर आ रहा था। घरौंड़ा के पास अचानक आटो का संतुलन बिगड़ गया जिससे गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मंगल सिंह और जसविंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से तीनों को करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में गगनदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को जसविंद्र सिंह के बयान पर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें