फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लगाई पुलिस कर्मियों को लताड़

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दो दिन पूर्व हांसी रोड़ की गली नंबर 14 में सैक्स स्कैंडल में पुलिस द्वारा छोड़े गए युवक, युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस कप्तान ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। आरोपियों को छोड़ने पर पुलिस कप्तान ने संबंधित अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि वह कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हांसी रोड़ की गली नंबर 14 में छापे के दौरान सिटी थाना पुलिस ने सैक्स स्कैंडल में युवक व युवतियों को काबू किया था। जिसे कुछ समय बाद पुलिस ने सांठगांठ कर छोड़ दिया। पुलिस ने इसे आपसी झगड़े का स्वरूप देकर मारपीट का मामला दर्ज किया था। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को पुलिस कप्तान शशांक आनंद से सिटी थाना पुलिस की शिकायत की। उन्हाेंने पुलिस कप्तान को वो वीडियो क्लिप भी दिखाई, जिसमें पुलिस ने सैकड़ों लोगों के बीच वेश्यावृति के दौरान एक घर से युवक व युवती को काबू किया था, लेकिन मिलीभक्त द्वारा कुछ ही समय में पुलिस ने उसे मारपीट का स्वरूप देकर छोड़ दिया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, कंवल जीत, बलविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुनीता, दलबीर सिंह, मोहन जाहिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें