फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन की जीत से पूरा देश उत्साहित

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सूर्यवंशी क्षत्रिय अरोड़ा जाति में जन्मे देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले गगन नारंग की जीत से पूरे देश के साथ साथ करनाल के अरोड़ा समुदाय में खुशी की लहर व्याप्त है। गगन नारंग के ओलंपिक के इतिहास में भारत का 21वां पदक जीतने पर गगन नारंग के पैतृक गांव पानीपत के खंड बापौली के गांव शिमला गुजरान मेें खुशी की लहर छाई हुई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय खत्री एवं अरोड़ा महासभा के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि गगन नारंग की यह उपलब्धि देश के पंजाबी समुदाय के लिए खुशी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नारंग ने देश को पहला पदक दिलवाकर इस समुदाय का मान बढ़ाया है और पंजाबी समुदाय गगन नारंग की इस उपलब्धि से गर्व महसूस कर रहा है।
सभा के मीडिया प्रभारी केएल ग्रोवर ने बताया कि गगन नारंग ने दिल्ली में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में देश को चार स्वर्ण पदक दिलाकर यह साबित किया था कि पंजाबी समुदाय के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। गगन नारंग की इस जीत से देश के अन्य खिलाड़ियों के हौसलों में भी इजाफा होगा और देश के अन्य खिलाड़ी भी जी जान लगाकर पदक जीतेंगे। ग्रोवर ने कहा कि गगन नारंग के देश लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास एवं देश की उन्नति में पंजाबी समुदाय का एक अहम योगदान है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नेताजी सुभाष मार्केट के प्रधान दीपक धवन, सुरेश गर्ग, अजय कुमार, अशोक खुराना, हरीश आर्य, अशोक अरोड़ा, कमल खरबंदा, नवीन खरबंदा, अमित खुराना, प्रेम प्रकाश आर्य, अमित चानना, कमलदीप चानना, अशोक भंडारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें