फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारी से 98 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री क्षेत्र में यमुनानगर स्टेट हाइवे पर 50 हजार की लूट के 48 घंटे के बाद ही गुरुवार शाम मूनक क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी से दो बाइक सवार बदमाशों ने 98 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इंद्री क्षेत्र के नौरता गांव के पास स्थित शुभ फिलिंग स्टेशन से सेल्समैन से बीते दिन लूट की वारदात हुई थी। पुलिस किसी भी घटना का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अनिल कैश रिकवरी कर लौट रहा था। मूनक गांव में पीर के पास अनिल की मोटरसाइकिल को कुछ युवकों ने घेर लिया। हथियारों से लैस लुटेरों ने अनिल से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उसके पास करीब 98 हजार रुपये कैश था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की पर नतीजा सिफर रहा। मूनक थाना प्रभारी जगदीश पांडे ने दावा किया कि जल्द ही लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें