बुधवार को जैसे ही सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परीणाम घोषित हुआ तो बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा।
करीब दस हजार बच्चे इस परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से सभी बच्चे पास हुए हैं। लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बाजी मारी।
पिछले कई दिन से परिणाम का भय बना हुआ था, लेकिन जैसे ही बच्चों का रिजल्ट आया वे खुशी से झूम उठे। स्कूलों में भी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने परिणाम पर जश्न मनाया।
प्रताप पब्लिक स्कूल की परीना प्रथम
जरनैली कॉलोनी स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्रा परीना गांधी ने कॉमर्स संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया।
मुस्कान मित्तल 96.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और लोकेश कुमार 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नॉन मेडिकल संकाय में विराल चौहान ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, चर्चिका बंसल ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और आयुषि, नमन बंसल व रवीश चानना ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
मेडिकल संकाय में शिवानी मदान ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, निखिल नागपाल ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और वरिंदा ने 88.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल प्रधान अजय भाटिया, सचिव संजय भाटिया व निदेशक पूनम नेवट ने बताया कि स्कूल 52 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 111 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
सेक्टर छह प्रताप स्कूल के बच्चे अव्वल
सेक्टर छह स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र आशीष कुमार चोपड़ा ने नॉन मेडिकल में 96 प्रतिशत, अस्मिता ने कॉमर्स में 94.4, ध्रुव ने कॉमर्स में 94.2, शगुन गुप्ता ने 94.2, अशिमा गर्ग ने 94 प्रतिशत, आकृति सेठी ने मेडिकल में 92.8, विनित जिंदल ने नॉन मेडिकल में 92 प्रतिशत, नैंसी ने कॉमर्स में 91.8, अशांक वशिष्ठ ने नॉन मेडिकल में 90.8 प्रतिशत, हिमांशु राणा ने 90.8, कर्ण ने मेडिकल में 90.8, आक्षी ने कॉमर्स में 90.6, संचित सेतिया ने नॉन मेडिकल में 90.2 और विपुल ने कॉसर्म में 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
निशान पब्लिक के बच्चे छाए
निशान पब्लिक स्कूल में पांच बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। नॉन मेडिकल की छात्रा शिवानी ने 96.4 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूूल का नाम रोशन किया है।
प्रगति ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नेहा व काजल ने भी 94 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे पायदान पर रही। अमरजीत कौर ने 91.8 प्रतिशत व नवनीत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अंगेजी, गणित, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, फि जिक्स एजुकेशन विष्य में बच्चों ने एम वन ग्रेड हासिल की है।
गुरु हरकृष्ण स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में उच्च स्थान प्राप्त किया है। स्कूल निदेशक जसबीर सिंह गुलाटी ने बताया कि विज्ञान संकाय के छात्र मोहित मुंजाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वाणिज्य संकाय में रचना जांगड़ा ने 95.1 अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। चिराग धवन 96 प्रतिशत अनीश 94.2 प्रतिशत, गुरविंद्र कौर 94.6, योगेश सिंगला 92.2, वैशाली सैनी 94, ममता 92 प्रतिशत, दीपक सिंगला 92.2 प्रतिशत, योगेश चावला 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम चमकाया है।
इसके अलावा रचना जागड़ा, प्रीति गुप्ता, रमलीन, शुभम, सवलीन कौर, योगिता अरोड़ा ने भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया है।
एसबीएस के नतीजे उत्साहवर्द्धक
12वीं के नतीजों में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल का छात्र हिमांशु बंसल 95.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा तथा इसी संकाय के विश्वजीत 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर तथा कला संकाय के रेनु 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बताया कि हिमांशु बंसल ने गणित में 100 प्रतिशत, भौतिकी विज्ञान में 95 प्रतिशत, कैमिस्ट्री में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जीव विज्ञान में मनीषा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, अंग्रेजी में शांतनु ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, हिंदी विषय में रोहित कुमार ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा पंजाबी में सिमरनजीत ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में पियूष गुुप्ता ने बिजनेस स्टडीज में 91 प्रतिशत अंक, अकांट्स में 95 प्रतिशत तथा अर्थशास्त्र में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इतिहास में रेनु ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, संगीत विषय में राशि ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, भूगोलशास्त्र में काजल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा शारीरिक शिक्षा विषय में लव चौहान 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
बीआरडी के बच्चे छाए
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बाबा राम दास विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा।
स्कूल के चार छात्रों ने नॉन मेडिकल और कार्मस में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के कुल 51 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
जिसमें से नॉन मेडिकल की छात्रा नरेंद्र कौर ने 95.6 प्रतिशत, मेडिकल की छात्रा प्रेरणा ग्रोवर ने 94.5 प्रतिशत, नॉन मेडिकल की छात्रा पूजा खुराना ने 94.5 प्रतिशत तथा तुषार ढींगड़ा ने कार्मस विषय में 92.8 प्रतिशत हासिल किए। स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम आने पर चेयरमैन वैद्य देवेंद्र बत्तरा व प्रिंसीपल अल्का छाबड़ा ने स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी।
आरएस पब्लिक स्कूल में जश्न
आरएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नॉन मेडिकल में अक्षय अरोड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वरुण कौशिक ने 95 प्रतिशत और पंकज गुप्ता ने 93 प्रतिशत हासिल किए।
कॉमर्स में हिमांशी ने 97 प्रतिशत, हिमांशु ने 95, मनीषा ने 93, चिराग ने 92 और अदिति ने 92 प्रतिशत अंक लिए। मेडिकल में हरमानदीन ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। प्रबंधक रघुबिंदर सिंह विर्क ने बच्चों व स्टाफ को बधाई दी।
दयाल सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेक्टर सात स्थित दयाल सिंह स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस स्कूल के कुल 147 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से पास हुए हैं।
जिसमें 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्र हैं, 97 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और 141 विद्यार्थी ऐसे में जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए र्हैं।
शिवंक गोयल 96.6, रजत भट ने 95.6, राघव ने 95.4, हिमांशी गुप्ता 94, आयुशी 95.6, गुंजन 95.6, नितिन 93.8,रीचा पराशर 95.4, जागृति 94, सिद्धार्थ 93.8, शैरी गर्ग 89.4, हिमांशु तनेजा 95, मेधावी पंचाल ने 91.8 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम चमकाया है।
एसडी स्कूल में रिजल्ट की धूम
एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीणाम भी सौ प्रतिशत रहा। नॉन मेडिकल में अंजलि ने 95 प्रतिशत, मनजीत ने 95 प्रतिशत, सौरभ ने 94 प्रतिशत व गौरव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मेडिकल में स्मृति 93, अनिशा, 92, पुलकित 91 और शैलेश 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
कामर्स संकाय अभिषेक 92, अमन विरमानी 91, तान्या 91 व वंशिका 91 प्रतिशत लेकर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान सुशील जावा व प्रिंसिपल कल्पना लाठर ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टैैगोर बाल निकेतन के कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा जागृति ने 94 प्रतिशत, रोबिन ने 93 प्रतिशत व सतातन ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
असंध के स्कूलों का रिजल्ट रहा उत्कृष्ट
असंध। कैथल रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन सीबीआई द्वारा घोषित बाहरवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल प्रधानाचार्य विजय गौड़ ने बताया कि विज्ञान संकाय में राहुल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में ओमकेश गर्ग ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विषय अनुसार अमन, राहुल, रेखा, अक्षय, वैशाली बजाज, दीपक अत्री आदि 10 छात्रों ने गणित में मेरिट प्राप्त की।
इसी तरह अंग्रेजी में अमन, रेखा, ओमकेश गर्ग, विजय देवी,भौतिक विज्ञान में राहुल,अक्षय,अमन, रोजी सहित नौ छात्रों ने रसायन विज्ञान में राहुल, वैशाली बजाज, अक्षय सहित सात छात्रों ने,शारीरिक शिक्षा में 30 छात्रों ने अकाउंट्स में नवनीत कौर,विजय, मंजोत कौर सहित पांच छात्रों ने बिजनेस स्टडी में तीन बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
बोर्ड की प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी। स्कूल प्रबंधक महेन्द्र श्योकंद जी ने कहा कि यह बच्चों व अध्यापकों को इसका श्रेय दिया है। मौके पर स्कूल के अध्यापक सुरेश शास्त्री, महेंद्रपाल, विनय शर्मा, विपिन गर्ग, रजेश भार्गव, धर्मेंद्र कोच उपस्थित रहे।
एमएम स्कूल का परिणाम अव्वल
एमएम पब्लिक स्कूल का भी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल प्रिंसीपल आरवी भारद्वाज ने बताया कि उनके विद्यालय की दीप्ती गर्ग ने अंग्रेजी में 97 प्रतिशत, फिजिक्स में 95,गणित में 97, शारीरिक शिक्षा में 97, रासानियक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
आकाश भारद्वाज ने जीव विज्ञान में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इससे अलावा अंकुश गर्ग, राधिका,पिंकी मित्तल सहित अन्य कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
श्रीराम चरित मानस स्कूल में मना जश्न
करनाल। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्री रामचरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसंत विहार का परिणाम शानदार रहा है।
श्यामभव (नॉन मेडिकल) ने 93 प्रतिशत, गुलशन (नॉन मेडिकल) ने 85 प्रतिशत, रिद्म शर्मा (कामर्स) ने 91 प्रतिशत, अंकिता (कामर्स) ने 82 प्रतिशत, पूजा कश्यप (आर्ट) ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
स्कूल के निदेशक संदीप गौतम ने विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
96 बच्चों मे से 30 बच्चे मेरिट लिस्ट में
घरौंडा। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 96 बच्चों मे से 30 बच्चों ने 89 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल के प्रिंसिपल सतीश त्यागी ने बताया कि विज्ञान संकाय में ज्योति ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान लेकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
अजय गुप्ता ने 93 प्रतिशत लेकर दूसरा जबकि निधि ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त पूजा त्यागी ने 88 प्रतिशत, नेहा गड़तान व शिवानी गड़तान ने 86 प्रतिशत, नितिन महल 85 प्रतिशत, अनिरूद्ध 84 प्रतिशत, चांदनी धीमान 84 प्रतिशत, ज्योत्स्ना त्यागी 84 प्रतिशत, साहिल व कोमल ने 82 प्रतिशत, अंजली, शुभम, अनुराग लाठर व विजय ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में विक्की गुप्ता ने 92 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ओेकेश ने 90 प्रतिशत दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं निशा पान्नु ने 85 प्रतिशत व प्रदीप कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। करीब 30 बच्चों का मेरिट में स्थान आने से स्कूल के बच्चे खुशी से झूम गए।
सैंचुरी स्कूल ने जमाई धाक
दी सैंचुरी स्कूल की प्राचार्य डॉ. करुणा अरोड़ा ने बताया कि नॉन मेडिकल में युवान बंसल ने 96.4 प्रतिशत,गौरव ने 93.8 प्रतिशत, नंदनी राणा 92.4, अनुज गर्ग 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं कार्मस में कशिश गोस्वामी ने 93.4 प्रतिशत, रवीना दलाल 93.2 प्रतिशत, हिमांशु खुराना 91.4 प्रतिशत, जानवी सिंधवानी 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेडिकल में दिपीन जोधका ने 88.4 प्रतिशत,नवीन कुमार ने 87 प्रतिशत, आस्था मक्कड़ 83.8 प्रतिशत, प्रशांत दहिया ने 79 प्रतिशत तथा आर्ट्स में तृप्ता राणा ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया है।
40 से अधिक बच्चों के 90 प्रतिशत से अधिक नंबर
करनाल। सीबीएससी की 12वीं कक्षा के परिणाम में सेक्टर-13 स्थित डीसी क्लासिज के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर शहर व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
एसडी माडल स्कूल के आनंद व टैगोर स्कूल की छात्रा श्वेता ने 98 अंक हासिल किए। सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके शिक्षक दिनेश चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी।