फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले में 96.29 प्रतिशत रहा, 10वीं का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले वर्ष के मुकाबले जिले को मिला पांच पायदान का फायदा
विज्ञापन


- प्रदेशभर में 15वें स्थान से इस बार 10वे पर आया जिला

सुखदेव चौहान

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले के 16970 विद्यार्थियों में से 16341 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 96.29 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले वर्ष यह 64.29 प्रतिशत था। यानी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार परिणाम में 32.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रैंक में सुधार करते हुए इस बार करनाल प्रदेश में 10वें पायदान पर है। जबकि पिछले वर्ष 15वें स्थान पर था। बेहतर परिणाम पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे और जश्न मनाया।

अगर बात प्रदेश की करें तो हरियाणा में पहले स्थान पर पंचकूला रहा। वहीं लड़कों के मुकाबले इस बार भी लड़कियों ने अपने अंक प्रतिशत में सुधार किया है। इस बार जिले के सरकारी स्कूलों में 15321 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। जिनमें से 14820 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 91 ऐसे विद्यार्थी हैं जिनको पुन: परीक्षा में बैठने की आवश्यकता होगी। - संवाद
विज्ञापन




जिले में परीक्षा की स्थिति



प्राइवेट पास



639 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 528 ने परीक्षा पास की। जबकि 111 विद्यार्थी फेल हुए।



नियमित विद्यार्थी



15321 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 14820 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 91 विद्यार्थियों की री अपीयर आई।



रिअपियर



470 लड़कों ने परीक्षा दी। जिनमें से 321 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। वहीं 348 लड़कियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 232 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिले से 818 लड़कों ने परीक्षा दी। जिसमें 553 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।



ओपन स्कूल



इस बार जिले से ओपन परीक्षा के लिए 291 लड़कों ने परीक्षा दी जिसमें से 63 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 249 लड़कियों में से 56 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 540 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 119 विद्यार्थी पास हुए। जिनका 22.04 प्रतिशत परिणाम रहा।
विज्ञापन




छह वर्षों का परीक्षा परिणाम



वर्ष 2024 - 96.73 प्रतिशत



वर्ष 2023 - 64.29 प्रतिशत



वर्ष 2022 - 67.48 प्रतिशत



वर्ष 2021 - 100 प्रतिशत



वर्ष 2020 - 62.46 प्रतिशत



वर्ष 2019 - 50.28 प्रतिशत





एसडी स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर

एसडी स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यार्थी प्रियांशु ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। मेधावी विद्यार्थी वंश 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व सुमित ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। विद्यालय के छात्र कुशल ने पंजाबी में 100 अंक प्राप्त करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यक्ष ने साइंस में 99 अंक, प्रिंस ने गणित में 99 अंक, संदीप व रोहित ने सामाजिक विज्ञान में 98 व आर्यन ने फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त करके विशेष उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 100 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिनमें से 26 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की व 59 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें