फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रा ने बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में करनाल में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रा जसनीत कौर ने विश्वविद्यालय में तीसरा व करनाल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय सहित जिले तथा मां-बाप का नाम रोशन किया है। छात्रा के परीक्षा परिणाम को लेकर महाविद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। कॉलेज में पहुंचने पर छात्रा का प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा परिणामों में विश्वविद्यालय में स्थान प्राप्त कर रहे हैं महाविद्यालय में उनकी गिनती विशेष विद्यार्थियों में की जाती है। जिन्हें कॉलेज की तरफ से विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिनमें फ्री दाखिला, फीस माफी, मुफ्त पुस्तकें व छात्रवृत्ति शामिल है। प्राचार्य ने वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लवनीश, डॉ. अंशु जैन, डॉ. रेखा चौधरी को बधाई देते हुए उनकी खूब सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें