फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा गुजराखिया में आंगनबाड़ी की निर्माणाधीन दीवार गिराने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध के गांव डेरा गुजराखिया में आंगनबाड़ी की बिल्डिंग में चल रहे निर्माण कार्य पर शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी शिकायत गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। सरपंच हरजीत कौर ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत के डेरा बलकार सिंह प्राइमरी स्कूल जींद रोड असंध पर पिछले 15 दिनों से सरकारी ग्रांट के तहत आंगनबाड़ी की नई बिल्डिंग का कार्य चल रहा है बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने आकर बिल्डिंग की दीवार तोड़ दी व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोपी 3 गाड़ियों में आए थे, जिनमें गुरबाज सिंह, गुरलाल सिंह, गुलाब सिंह, गुलाब सिंह, जर्मन सिंह, शमशेर सिंह, गुरप्रताप सिंह, संदीप सिहं, मनजीत सिंह, मुखत्यार सिंह व पांच अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें