फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल व्यापारी के साथ 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चावल व्यापारी के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तिरुपति इंटरप्राइजेज जनकपुरी रोड के साहिल गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उनके साथ ठगी की है। हमने फर्म मामराज चुन्नी लाल नया बाजार दिल्ली के लिए चावल का सौदा किया था। दोनों फर्मों के मालिक अंकुर गुप्ता और हर्ष गुप्ता हैं। फोन करके आरोपी अंकुर गुप्ता को उपरोक्त दोनों फर्मों के बारे मे पूछा और ब्रोकर ओमप्रकाश द्वारा किए गए सौदे के बारे में बताया तो दोनों ने आश्वासन दिलाया कि रॉयल स्टार एग्रो फूड्स और मामराज चुन्नी लाल एगजिम हमारी ही फर्में हैं। सारा चावल हमारे अलीपुर स्थित गोदामों में ही उतरेगा और हमें पेमेंट भी सौदे के मुताबिक भेज दी जाएगी। फरवरी में हमारी पेमेंट लेट हो गई और हमने ब्रोकर ओमप्रकाश से पूछा तो वह उपरोक्त आरोपियों के कहे मुताबिक उन्हें टालमटोल करता रहा कि 2-4 दिन में पेमेंट लग जाएगी। ब्रोकर ओमप्रकाश मान से मालूम पड़ा कि राजेश सिंगला करनाल पालम विहार का रहने वाला है तो हम ब्रोकर ओमप्रकाश को लेकर उसके निवास पर गए। राजेश ने भी आरोपियों के बारे में सारी स्थिति साफ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें