फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाडी खेलेंगे अंतराष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किरगिस्तान में होने वाली इंटरनेशनल ओपन जूरी होरिशको मेमोरियल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप के लिए सात सदस्यीय टीम का दल शुक्रवार को किरगिस्तान के लिए रवाना हुआ। इसमें हरियाणा के करनाल जिले से दो खिलाड़ियों संकल्प चौधरी व ऋतु दहिया ने भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की इनके साथ महाराष्ट्र के दो खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी व दिल्ली से एक खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाई। बता दें कि मॉडर्न पेंटाथलॉन एक ओलंपिक खेल हैं, जिसमें एक खिलाड़ी को पांच अलग-अलग खेल एक दिन में खेलने होते हैं। मॉडर्न पेंटाथलॉन के पांचों खेल में फेंसिंग, 200 मीटर स्विमिंग, घुड़सवारी व लेजर रन (दौड़ व शूटिंग का मिश्रण)। प्रत्येक खेल के समाप्त होने पर खिलाड़ियों को अंक दिए जाते हैं, जिनके आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग सुनिश्चित की जाती हैं। गौरतलब है कि मॉडर्न पेंटाथलॉन 1912 से लगातार ओलंपिक खेलों का व 1994 से एशियन गेम्स का हिस्सा रहा हैं और गोवा में होने वाले आगामी नेशनल गेम्स में पहली बार नेशनल गेम्स का हिस्सा बनने जा रहा हैं। गौरतलब है कि भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम के कोच सत्यवीर सिंह पिछले छह साल से करनाल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। संकल्प अभी दयाल सिंह कॉलेज में बीए के छात्र हैं और ऋतु हरियाणा पुलिस की मधुबन स्थित अकादमी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। संकल्प पिछले पांच साल से अपने कोच सत्यवीर की छत्रछाया में मॉडर्न पेंटाथलोन की तैयारी कर रहे हैं। संकल्प अभी तक तीन बार मॉडर्न पेंटाथलोन की एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


5 से 8 अक्तूबर तक किरगिस्तान के बिशकेक शहर में होगी चैंपियनशिप
भारतीय टीम के लिए चुने गए सातों खिलाड़ियों का चयन मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया व फेटे स्पोर्ट्स की एक अनोखी पहल मिशन ओलंपिक के अंतर्गत किया गया है। यह प्रतियोगिता किरगिस्तान के बिशकेक शहर में 5 से 8 अक्तूबर तक होगी। मिशन ओलंपिक को खास तौर पर ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने योग्य खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का आगाज हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज द्वारा 26 अप्रैल, 2016 को किया गया था। मिशन ओलंपिक के अंतर्गत पिछले दो सालों के भीतर लगभग 30 से अधिक खिलाड़ियों का भारत वर्ष से चयन किया गया हैं, जिनमें से 21 खिलाड़ी अभी तक भारत का प्रतिनिधित्व मॉडर्न पेंटाथलॉन के पांच अलग-अलग मुकाबलों में कर चुके हैं। मिशन के अंतर्गत चुने गए सभी खिलाड़ियों को करनाल स्थित नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती हैं। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन हरियाणा के सचिव व भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम के कोच सत्यवीर सिंह व प्रधान एडकोवेट वेदपाल ने बताया कि इसके साथ-साथ 2019 में गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए व जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स-2020 में स्थान सुनिश्चित करने के लिए भी करनाल में ही ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इन दोनों मुकाबलों के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, आर्मी व हरियाणा के महिला व पुरुष खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें