अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा रोडवेज चालक संघ ने चालकों की मांगों को लागू करवाने व संगठन को मजबूत करने के लिए संघ की करनाल डिपो इकाई का गठन कर दिया गया है। बुधवार को राज्य प्रधान कृष्ण कादियान व महासचिव कर्मबीर नरवाल की देखरेख में चुनावी बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से ओमप्रकाश को चेयरमैन और अशोक मान को प्रधान बनाया गया। बलविंद्र सिंह को उपचेयरमैन, रामनिवास को वरिष्ठ उपप्रधान, कुलदीप, सतबीर सिंह, रोहताश फौजी और कश्मीरीदीन को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा रामशरण को सचिव, मुकेश राणा को कोषाध्यक्ष, प्रवीण को सह कोषाध्यक्ष, मांगेराम, जसवंत सिंह व रोहताश राणा को सह सचिव का कार्यभार दिया गया। संगठन सचिव प्रवीण नरवाल और अमित कुमार को बनाया गया। रणबीर सिंह को प्रेस प्रवक्ता, मनदीप सिंह को प्रेस सह प्रवक्ता, रोहताश व वीरेंद्र को ऑडिटर की जिम्मेदार दी गई। सह ऑडिटर महेंद्र सिंह को बनाया गया है। मुख्य सलाहकार परीक्षित कुमार, सलाहकार जसविंद्र सिंह, कृष्ण, सुरेश, नवीन व गुरमेल को बनाया गया। माज्य प्रधान कृष्ण कादयान और महासचिव कर्मबीर नरवाल ने उम्मीद जताई कि डिपो कार्यकारिणी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते हुए चालकों की आवाज उठाएगी। इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 16 व 17 अक्तूबर को यूनियनों ने जो हड़ताल बुलाई है उसमें हरियाणा रोडवेज चालक संघ शामिल नहीं होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान साहब सिंह, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अमरनाथ ढांडा, कोषाध्यक्ष रोहताश वर्मा, उपप्रधान शामलाल, उप महासचिव सुरेश प्रजापति, प्रेस सचिव बाबूलाल यादव, ऑडिटर राजिंद्र सिंह, संगठन सचिव जंगशेर और कृष्ण मौजूद रहे।
संघ की ये हैं मांगें
चालकों-परिचालकों को जोखिम भत्ता दिया जाए, स्पेशल पेय बढ़ाई जाए, चालकों की पदोन्नति का प्रावधान हो, 2016 में लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए, निजीकरण प्रथा बंद हो, पुरानी पेंशन नीति लागू हो, यार्ड मास्टर के पदों को बढ़ाया जाए तथा एस्मा हटाया जाए और हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे उन्हें रद्द किया जाए।