फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत पेट्रोलियम पंप संचालकों की हड़ताल, पानीपत में रहेंगे सभी पेट्रोल पंप बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह गोगी ने 20 सितंबर को भारत पेट्रोलियम पंप की हड़ताल का एलान शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान किया है। वहीं प्रदेश सचिव रवि गुप्ता ने पानीपत के सभी पेट्रोल पंप बंद करने का भी एलान किया है।
शमशेर सिंह गोगी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 15 सितंबर को भारत पेट्रोलियम से तीन अधिकारी भेजकर उसका पानीपत समालखा अनाज मंडी स्थित ब्ल्यूजय पेट्रोल पंप को सील करा दिया है। गोगी ने बताया कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पेट्रोल पंप पर लगवा रही थी। वह फोटो लगाने से उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं वह पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी निरंतर आवाज उठा रहे हैं। इस लिए बीजेपी के केंद्रीय मंत्री के दबाव में 15 सितंबर की रात करीब साढे़ छह बजे तीन अधिकारी आए और उन्होंने उसके पास फोन कर कहा कि वह उनके समालखा स्थित पेट्रोल पंप की जांच करने आए हैं। उन्होंने उन अधिकारियों को जांच करने से रोका नहीं और जांच करने के लिए कह दिया। उन्होंने सैंपल लिए, सील चेक की। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन अधिकारियों ने डीलर द्वारा कोपरेट न करने की बात कहकर 15 दिन के लिए उनका पेट्रोल पंप सील कर दिया है। वहीं, भारत पेट्रोलियम के टेरेटरी मैनेजर मुकेश गुप्ता ने बताया कि शमशेर गोगी के पेट्रोल पंप पर जांच की गई थी जहां मार्केटिंग डिसिप्लिन की खामी मिली है इसी कारण उनका पेट्रोल पंप सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह गोगी के पैट्रोल पंप को सील किए जाने के विरोध में बुधवार को पंप बंद करने का फैसला लिया गया। बुधवार को एक होटल में एसोसिएशन से जुड़े पेट्रोल पंप डीलरों नेे गुरुवार को पानीपत में सभी पेट्रोल पंप सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखने का एलान किया। इसके साथ ही हरियाणा भर के भारत पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आज शमशेर सिंह गोगी ने प्रेसवार्ता कर उनके पेट्रोल पंप को जबरन सील करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परसो रात को समालखा स्थित उनके पेट्रोल पंप की चेकिंग की गई। जब चेकिंग में सब कुछ सामान्य मिला तो डीलर की गैर मौजूदगी का इशू खड़ा कर पेट्रोल पंप सील कर दिया। आज एकत्रित हुए डीलरों ने एसोसिएशन के प्रधान के पंप को सील करने की कड़े शब्दों में निंदा की। पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा कि तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें