फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समाचार : महिलाओं का भाजपा से उठ चुका है भरोसा : शैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में महिलाओं का भरोसा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की खट्टर सरकार पर से उठ गया है। करनाल की धरती से प्रदेश भर की महिलाओं ने हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चुनावों में तख्ता पलट करने के लिए जंग का ऐलान कर दिया है। यह जंग 2019 तक जारी रहेगी। देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। केंद्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो के अनुसार प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चार गुणा अधिक बढ़ गए हैं। वहीं देश में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला शक्ति एप्स की चर्चा करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि इसके माध्यम से करोड़ों महिलाएं राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगी।
कांग्रेस नेत्री शनिवार को जाट भवन में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, एआईसीसी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलोड़ा, सतीश तेजली, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा हरियाणा प्रभारी अनुपमा रावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चित्रा, प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता महिला कांग्रेस बिमला सरोहा, कांग्रेस नेत्री कमल मान, सुधा भारद्वाज, ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, प्रदेश संगठन सचिव बिंदर मान बल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोगिन्द्र नली, संगठन सचिव राजकिरण सहगल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित बुटाना ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मीना राठी ने किया। इस मौके पर रेनू अग्रवाल, करिश्मा लुथरा, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, दिलबाग सिंह, अरूण कुमार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य गोपाल सहोता के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेत्री मौजूद थी। इस दौैरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी व सुधा भारद्वाज ने सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं का धन्यवाद किया और घर घर जाकर कांग्रेस नीतियों के प्रचार का आह्वान किया। जोगेंद्र नली ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाला समय कांग्रेस का है और सीएम के शहर में भी कांग्रेस का झंडा लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल को देखकर नहीं लगता सीएम ने कोई विकास कराया हो
राज्यसभा सांसद सैलजा ने कहा कि करनाल जिला भले ही सीएम का जिला हो, लेकिन करनाल को देखकर नहीं लगता कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई विकास कार्य करवाया हो। करनाल के विकास के साथ-साथ प्रदेश में विकास के नाम पर दिखावा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार पर सभी को शंका है। करनाल में सड़कें टूटी हुई हैं, जनता परेशान हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के काम तक नहीं हो रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा का सफाया होगा और केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें