फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट के तूफान में गिरे 300 पेड़ और 100 से ज्यादा बिजली के खंभे, 24 घंटे में सिटी समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
शुक्रवार देर शाम आए 15 मिनट के तूफान ने शहर की बिजली व्यवस्था का ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही करीब 300 पेड़ सड़कों पर गिर गए और 100 से ज्यादा बिजली के खंभे धराशाई हो गए। इससे पूरे जिलेभर में ब्लैक आउट रहा, हालांकि, रात को निगम के कर्मचारियों ने कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रही। शनिवार दोपहर पर आधे शहर की बिजली चालू हो सकी, वहीं शाम तक आधे शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली का इंतजार करते रहे। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के कर्मचारी भी तूफान में गिरे पेड़ों को उठाने के कार्य में लगे रहे। लेकिन बिजली के न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-9, राम नगर के क्षेत्र में बिजली पूरी तरह प्रभावित रही। वहां के लोगों को पानी पीने की समस्या से झूझना पड़ा। इससे अलग सेक्टर-13 के क्षेत्र में भी दोपहर तक बिजली गुल रही। वन विभाग की बात करें तो तूफान के कारण जिले भर में 300 से ज्यादा पेड़ सड़क पर गिर गए। इन पेड़ों के कारण ही बिजल निगम के भी 150 से ज्यादा बिजली के खंभे नीचे गिर गए तो वहीं कई जगहों पर तार भी टूट गई। शुक्रवार को कुछ समय के लिए आए 200 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तूफान ने बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इससे अलग बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।

इन-इन जगहों पर गिरे पेड़ व बिजली के खंभे
तूफान आने के कारण एनडीआरआई के सामने कुंजपुरा रोड पर दो विशाल पेड़ बिजली के खंभे पर ही गिर गए, जिस कारण तीन खंभे टूट गए। इसी प्रकार, सदर बाजार चौकी के सामने एक विशाल बरगद का पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि वह पेड़ किसी के घर पर नहीं गिरा। इससे अलग पेड़ के समीप एक चाय का खोखा था ऊपर भी पेड़ गिर गया। इसी प्रकार, एनडीआरआई में भी कई पेड़ गिरे। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सड़कों पर गांव में, खेतों में पेड़ और बिजल के खंभे ही गिरे हैं।
विज्ञापन


इन नंबरों पर भी कर सकते हैं शिकायत - 1912-18001801550- 0184-2257820-0184-2258907-0184-2258914

शहरवासी इन नंबरों पर करें शिकायत
सेंटर सेंटर फोन नंबर जेई, ऐरिया इंजार्च मोबाइल नंबर
सेक्टर-13 9354761653 - 9354761636
सेक्टर-6 9354761651, 9354761635- 9354761631
सेक्टर-3 9354761656 - 9354761636
मॉडल टाउन 9354761629 - 9354761630
जाटो गेट 9354761645 - 9354761657
मेरठ रोड 9354761658 - 9354761644
मधुबन 9354766101 - 9354761644बलड़ी 9354766119 - 9354761642
राम नगर 9354761654,9354761650 - 9354726284


वर्जन
तूफान के कारण जिलेभर में करीब 300 पेड़ गिर थे, जिन्हें क्रेन की सहायता से साइड में लगाया गया। कुछ पेड़ों को नजदीक के कार्यालय में रखवा दिया है। सड़कों पर गिरे हुए पेड़ों को भी उठा दिया है और सभी रास्ते सुचारू किए गए हैं।
विज्ञापन

-सतबीर सिंह, अतिरिक्त वन विभाग अधिकारी, करनाल।

आंधी और तूफान के कारण जिलेभर में काफी स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए थे, इस कारण सभी सब स्टेशन बंद हो गए थे। रात से ही निगम की टीमें काम कर रही थी। दोपहर तक सिटी की लाइट चालू कर दी गई थी, कुछ इलाकों में दिक्कत है, उन्हें भी जल्द चालू कर लिया जाएगा। -एके रहेजा, एसई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें