फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने पहुंचा प्रशासन, विरोध में जेसीबी के आगे खड़ी हुई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू (करनाल)।
अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए शुक्रवार को गांव सीतामाई के धिगताना में जिला उपायुक्त के आदेशानुसार पंचायत विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन जैसे ही जेसीबी पंचायती जमीन में रखे उपलों को उखाड़ने लगी तो महिलाओं ने उपलों को उठाकर प्रशासन और पंचायत अधिकारियों के समक्ष रोष प्रकट किया। महिलाएं उपलों को लेकर जेसीबी के सामने आकर खड़ी हो गईं। इसके कारण प्रशासन को मजबूरन पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने ग्रामीणों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। सुबह 9 बजे के करीब पंचायत अधिकारी, थाना निसिंग के प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। ग्रामीणों और महिलाओं ने गोबर के उपले उठाकर प्रशासन के सामने भारी रोष प्रकट किया। रोष को देखते हुए प्रशासन और पंचायत अधिकारी पीछे हट गए और दोपहर 2 बजे के करीब वापस चले गए। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत अधिकारियों से एक सप्ताह का समय मांगा। एक तरफ गांववासियों का कहना है कि शिकायतकर्ता खुद पंचायत जमीन पर कब्जा किए हुआ बैठा है। उन्होंने कहा कि बिना निशानदेही और राजस्व विभाग के अधिकारी के बिना पुलिस प्रशासन कब्जा नहीं हटवा सकता। बता दें कि जिला उपायुक्त के आदेशानुसार 30 मार्च 2018 को गांव में अवैध कब्जा हटवाने के पंचायत अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया था।

प्रशासन की लापरवाही : शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता सीतामाई निवासी दारा सिंह ने बताया कि सन 2016 में उसने गांव में शामलात भूमि पर हो रहे कब्जे को हटवाने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। गांव में स्कूल के मैदान, खेल, मवेशियों और जोहड़ी की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत 27 नवंबर 2017 को करनाल जनता दरबार में सीएम के समक्ष रखी थी। इसको लेकर पंचायत विभाग के अधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ कब्जा हटवाने पहुंचे, लेकिन नाकामयाब रहे। ये प्रशासन की लापरवाही है।
विज्ञापन


पहले हो मकान खाली, बाद में हटेंगे बिटोड़े : ग्रामीण
रोष प्रकट कर रहीं महिलाएं शीला रानी, मीना, राजकली, महिंद्रों, बतेरी, करतारी, कमला, रेखा, सुषमा, मीनाक्षी और धनपती ने उपस्थित प्रशासन और अधिकारियों को कहा कि पहले गांव में शामलात भूमि पर बने मकानों से कब्जा हटवाया जाए, इसके बाद उनके बिटोड़े को हटवाना। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पंचायत और शामलात भूमि पर अधिकतर लोगों ने कब्जा कर मकान बनाए हुए है। प्रशासन पहले उनके मकानों को गिरा कर कब्जा हटवाए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस बो में थाना निसिंग के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश के अनुसार पुलिस बल को साथ लेकर कब्जा हटवाने के लिए सुबह 9 बजे गांव सीतामाई में पहुंचे हैं, लेकिन ग्रामीणों द्वारा रोष प्रकट किया गया। पंचायत और प्रशासन अधिकारी जैसे आदेश देगा पुलिस बल वैसे ही काम करेगी। वहीं, सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें