फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को चाकू की नोक पर लेकर घर में लूट करने वाले मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे को चाकू की नोक पर लेकर घर में लूट करने वाले मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आईजी आवास के समीप मेरठ रोड पर विकास कालोनी में मां-बेटे को चाकू की नोक पर लेकर दिनदहाड़े घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने चाकू, पेचकस व लूट के तीस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बता दें विकास कालोनी में चार आरोपियों ने दिनदहाड़े एक मकान में घुस कर पहले तो सीमा को चाकू मारकर घायल किया फिर उसके बेटे अप्रीत की गर्दन पर रखकर घर से 15 तोले सोने के गहने व दो लाख रुपयों की लूट कर फरार हो गए थे। सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपी राजेंद्र व इसके साथी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग एरिया में आरोपियों को तलाश रहे हैं। लेकिन अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें