ओवरलोडिंग वाहनों को निकलवाने पर अवैध वसूली पर एक को किया काबू, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव लालुपूरा के पास ओवरलोडिंग वाहनों को निकालने के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को धरदबोचा। ग्रामीणों ने गांव से गुजर रहे ओरवलोड वाहनों रोक कर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक व दो ट्रको को अपने कब्जें में लेकर जांच-आरंभ कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार ओवरलोडिंग वाहन रोकने की गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई है। जिला प्रशासन ने ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और मंगलौरा चौकी के साथ-साथ इलाके में भी नाके लगा दिए है। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल पनप रहा है। वाहन चालक अपने वाहनों को निकाले के लिए अलग-अलग रास्ते चुन रहे है। गांव लालुपुरा के पास से भी प्रतिदिन कई दर्जनों वाहन ओवरलोडिंग वाहन गुजर रहे है। शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और वे गांव के चौराहे पर एकत्रित हो गए और वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाला काटा और कई वाहन रोक लिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो ट्रकों को अपने कब्जें में लिया, वही पुलिस के नाम अवैध वसूली करने वाले एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने युवक के 36 सौ रुपए बरामद किए है और पुलिस को सुपुर्द किए ह्रै।
क्या कहते है ग्रामीण।
गांव के सरपंच विकास रावल, राजेश व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव से प्रतिदिन कई दर्जनों वाहन ओवरलोडिंग गुजर रहे है। वाहनों को रोकने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अधिकतर सड़के व नाले तोड़ दिए है, वही बच्चों के सड़क क्रास करते समय कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा रहता है। इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि आरटीओ को बुलाकर ओवरलोड वाहनों के चालान कटवा दिए गए है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।