फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विद्यार्थी परिषद ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर शनिवार को छत्रपति शिवाजी विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पहुंचे युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। शनिवार को छत्रपति शिवाजी विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में युवा करनाल बस स्टैंड पर एकत्रित हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष गौरव मराठा ने कहा कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया जा रहा है, लेकिन प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में ही रेप की छह घटनाएं हो चुकी हैं। दिन दिहाड़े मर्डर हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा में बहुत सी प्रशासनिक खामियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। सरकार ने चुनावों से पहले जनता से जो भी वादे किए सरकार उन पर खरा नहीं उतर पाई। प्रदेश में किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाओं और आम जनता आंदोलन करने पर मजबूर है। 100 किलोमीटर में ही चार टोल टैक्स बना दिए हैं। सरकार तरह तरह के टैक्स लगाकर लोगों को परेशान कर रही है लेकिन जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिससे पूरे प्रदेश के लोगों में रोष है। इस मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र मराठा, अंकित जैनी, कुलदीप, सावन, शुभम, शैंकी, अजय, अंकुश, मोहित स्टौंडी, मनीश, सावन, मोहित, सोहेल, रजत, अर्जुन, नवीन, शुभम, अंकुश, दिनेश, सतनाम, अजय बरसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें