फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी से गोवंश लादने पर रोका तो तस्कर ने कर दिया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में गोवंश चढ़ाने से रोका तो तस्कर ने फायर कर फैलाई दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। (करनाल)
नई अनाज मंडी से शनिवार देर रात गाय और बछड़े की चोरी और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह व्यापारी मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र जैन की अगुवाई में पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंडी व्यापारी पवन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे उनकी दुकान नंबर 102 के पीछे शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर वह बाहर आया तो गो तस्कर एक सफेद रंग की पिकअप में गाय और बछड़े चढ़ा रहे थे। इसके बाद वह अपने दुकान पर काम वाले लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और गाय-बछड़े ले जाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गो तस्करों ने उन्हें गोशाला का आदमी बताया। जब मंडी व्यापारी ने गोशाला प्रधान साथ न होने की बात कही तो उन्होंने हवाई फायर कर दिया और कई गाय और बछड़े लेकर फरार हो गए। व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। व्यापारियों ने मंडी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि नई अनाज मंडी से गाय, बछड़े चोरी करने और हवाई फायर करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें