फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक गंभीर, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरा गंभीर, गांव में तनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव रांवर में दो समुदाय के बीच साल 2015 में हुए झगड़े के बाद पनपी रंजिश के चलते विकास कालोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की पांच-छह लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने गए युवक के साथी पर भी हमलावरों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल संजय का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा गंभीर है। फिलहाल पुलिस एक नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं परिजन बुधवार को दोपहर तक सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस की मांग पर अड़े रहे। दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को मनाते रहे, लेकिन शाम को एसडीएम और एसपी द्वारा गन लाइसेंस बनाने का आश्वासन देने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
विज्ञापन


विकास कालोनी निवासी अमित ने बताया कि उसका ममेरा भाई अमित उर्फ नोनी (26) निवासी विकास कालोनी, नई सब्जी मंडी में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। रात को वह चचेरे भाई राजेश के साथ काम खत्म करके घर वापस आया था। करीब साढ़े नौ बजे वह घर से 500 मीटर दूर दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान उस पर पर्व निवासी रांवर सहित पांच अन्य हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया।
इस दौरान बीचबचाव करने आए संजय निवासी विकास कॉलोनी को भी चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अमित और संजय को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमित उर्फ नोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल संजय का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मौके पर ही आर्म्स लाइसेंस देने की मांग पर अड़े परिजन
मृतक अमित के परिवार के सदस्यों ने आर्म्स लाइसेंस की मांग करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी रंजिश के चलते आरोपियों ने घरों में आग लगा दी थी और उनके एक साथी जमाला वासी नगला की हत्या कर दी थी। इसलिए परिवार के सदस्यों को आर्म्स लाइसेंस मौके पर ही मिलना चाहिए। ताकि वह परिवार की सुरक्षा कर सकें। परिजन लाइसेंस बनने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम नरेंद्र मलिक ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पीड़ितों की सभी मांगें मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुुए और पोस्टमार्टम हाउस से जिला सचिवालय पहुंचे। जहां एसपी जेएस रंधावा से मुलाकात की। एसपी ने मांगों को मानते हुए सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया।

भाई की मौत के बाद अमित था परिवार का अकेला सहारा
अमित कुमार ने बताया कि उसके ममेरे भाई दीपक की साल 2015 में मौत हो गई थी। उसके बाद अमित उर्फ नोनू ही परिवार का एकमात्र सहारा था, जो रेहड़ी लगाकर घर परिवार का गुजारा करता था। छह महीने पहले ही अमित की शादी हुई थी। घर में शादी के बाद खुशियां छाई थी। वहीं अमित की पत्नी भी पांच माह की गर्भवती है। अमित की हत्या के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी और उसके माता-पिता के पास अब कोई सहारा नहीं बचा है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते पांच, छह युवकों ने विकास कॉलोनी के अमित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पर्व निवासी रांवर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें बनाई गई हैं, जो छापामारी कर रही हैं। मामला पुरानी रंजिश का है। -मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें