फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। ग्रामीण इलाकों में दिए जा रहे नए बिजली कनेक्शनों के नाम पर गरीबों से धांधली की जा रही है। खुले दरबार की आड़ में बिजली निगम ने सैकड़ों ग्रामीणों को हजारों रुपये का चूना लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम की टीम उनसे 2,750 रुपये वसूल रही है, जबकि रसीद केवल 2,100 रुपये की दी जाती है। ग्रामीणों के साथ हो रही इस हेराफेरी से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर कई तरह से सवाल उठने शुरू हो गए है। हालांकि निगम के एसडीओ का दावा है कि ग्रामीणों से ली गई वास्तविक रकम की रसीद उन्हें दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली निगम कई तरह की योजनाएं चला रहा है। गांवों में कुंडी कनेक्शन पर लगाम लगाने के लिए बिजली निगम ग्रामीणों को धड़ाधड़ वैध कनेक्शन देने में जुटा है। निगम की ओर से अब तक गांव बल्हेड़ा, बरसत, संजय नगर व गढ़ी मुल्तान में लगे खुले दरबार में सैकड़ों नए कनेक्शन अप्लाई हुए है। विभाग द्वारा नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मोटी धांधली की जा रही है। कनेक्शन देने गांवों में पहुंच रही बिजली निगम की टीम ग्रामीणों से मनमानी रकम वसूल रही है। निगम से एक किलोवाट का कनेक्शन लेने का खर्च 2100 रुपये है, जिसमें सिक्योरिटी व मीटर की कीमत शामिल है। लेकिन ग्रामीणों की मानें तो एक किलोवाट के कनेक्शन के लिए बिजली निगम की टीम उनसे प्रति कनेक्शन 2,750 रुपये वसूल रही है। मौके पर विभाग की ओर से कनेक्शन लेने वाले ग्रामीणों को मीटर के खाली बॉक्स भी दिए गए है।
विज्ञापन

फाइल के 150, बक्से के 550 रुपये
नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को एएनडीए फार्म भरना होता है। जिसकी कीमत महज बीस रुपये है। ग्रामीण हारुन, रुकमदीन, चंद्रकला व अन्य का आरोप है कि उनसे फाइल चार्ज के नाम पर एक सौ पचास रुपये वसूले गए। उपभोक्ताओं से मीटर के बॉक्स के एवज में 550 रुपये लिए गए है जबकि मीटर बॉक्स की कीमत महज 258 रुपये ही है। ऐसे में निगम कर्मचारियों और एजेंटों के बीच हुई सेटिंग से गरीब ग्रामीणों को हजारों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। निगम के खुले दरबार की आड़ में ग्रामीणों से हुई हेराफेरी का खुलासा होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
ये है कनेक्शन लेना का खर्च
बिजली निगम से एक किलोवाट का नया कनेक्शन लेने का खर्च महज एक हजार रुपये है। एसडीओ आदित्य कुंडू ने बताया की एक किलोवाट के कनेक्शन के लिए 750 रुपये बतौर सिक्योरिटी, 200 रुपये सर्विस चार्ज व पचास रुपये प्रोसेसिंग चार्ज के लिए जाते है। उन्होंने बताया कि विभाग की और से उपभोक्ता को दिए जाने वाले बिजली मीटर की कीमत एक हजार रुपये है और सौ रुपये मीटर लगाने के लिए जाते है। ऐसे में एक किलोवाट के नए कनेक्शन लेने में उपभोक्ता को इक्कीस सौ रुपये चुकाने होते है। एसडीओ ने कहा कि विभाग से मीटर व बॉक्स लेना उपभोक्ता की मर्जी होती है वे चाहे इसे मार्केट से भी ले सकते है।
विज्ञापन

विभाग ने ग्रामीणों से प्रति कनेक्शन 2100 रुपये लिए है, जिसकी रसीद बाकायदा ग्रामीणों को दी गई है। विभाग की टीम कौन-से गांव में गई थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। विभाग के पास मीटर व मीटर बॉक्स उपलब्ध होते है, लेकिन उपभोक्ता अपनी मर्जी से इन्हें मार्केट से भी खरीद सकता है।
विज्ञापन

-आदित्य कुंडू, एसडीओ, बिजली निगम, घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें