फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरना-प्रदर्शन से निपटने को प्रशासन ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विभिन्न किसान संगठनों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करने तथा धरने-प्रदर्शन से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं तथा किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। डीसी बराड़ ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में किसान आंदोलन से निपटने के लिए जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रबंधों की समीक्षा की। गौरतलब है कि किसान संगठनों एवं राजनैतिक दलों ने 16 जून को राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लगाने की चेतावनी दी हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। जिले में किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जान-माल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, किसी भी सरकारी भवन को क्षति न होने दें। इस बात पर भी विशेष ध्यान दें कि यदि दूसरे जिलों में मार्गों पर जाम लगाया जाता है, तो यात्रियों की सुविधा के लिए रूट बदलने की भी व्यवस्था करें। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि रेलवे लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करें, किसी भी व्यक्ति को रेलवे लाईन पर न आने दें तथा स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों में बैठे यात्रियों की भी सुरक्षा पर कड़ी नजर रखें। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसडीएम करनाल योगेश कुमार, एसडीएम घरौंडा वर्षा खांगवाल, एसडीएम असंध अनुराग ढालिया, सभी डीएसपी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन

क्रेन व अतिरिक्त बसों की रखें व्यवस्था
डीसी ने महाप्रबंधक परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि अपने डिपो की सभी बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा जाम खुलवाने के लिए क्रेन तथा अतिरिक्त बसों का भी प्रबंध रखे। उन्होंने सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को ट्रक यूनियनों से बातचीत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल सर्जन को भी निर्देश दिये कि इस दिन चिकित्सकों की विशेष टीम का गठन करें और एंबुलेंस में चिकित्सा सुविधा पूरी रखे। बैठक में उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने जनसाधारण से भी अपील की कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए 16 जून को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने से बचे।
डीएसपी के नेतृत्व में कंपनी रहेगी तैनात
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसान आंदोलन के दृष्टिगत जिले के सभी डीएसपी के साथ एक-एक कंपनी सुरक्षा बल की पूरी तैयारी के साथ रहेगी और उनके साथ वीडियोग्राफर भी मौजूद रहेगा। कानून को हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीएसपी को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मार्गों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें