फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो खेल के लिए 90 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

विज्ञापन
.जिमनास्टिक के ट्रायल देता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय खेल ट्रायल कर्ण स्टेडियम में आयोजित किए गए। तलवारबाजी और जिमनास्टिक खेलों के ट्रायल में करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से ट्रायल्स संपन्न कराए गए।
प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तलवारबाजी खेल के ट्रायल पहले 8 अक्तूबर को होने थे, जो किसी कारण से तारीख बदलकर 13 अक्तूबर को करवाए गए। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बैडमिंटन, नेटबॉल, कराते, थ्रो बॉल और बेसबॉल खेल के ट्रायल 15 अक्तूबर को कर्ण स्टेडियम में किए जाएंगे। पहले इन खेलों के ट्रायल अलग-अलग तारीख को होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर सिंह ने हरियाणा खेल महाकुंभ को प्रदेश के युवाओं के लिए एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसका प्राथमिक उद्देश्य हर योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। यह युवाओं को अपनी खेल क्षमता राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखाने का अवसर देगा। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें