फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 जगहों पर ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण करवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने का मिला। 45 व 45 से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर टीकाकरण में हिस्सा लिया और 8571 लोगों ने टीका लगवाया। इसके लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए थे जहां पर टीकाकरण हुआ। 11 अप्रैल से शुरू हुआ टीकाकरण उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। रविवार को सेक्टर-13 की डिस्पेंसरी से इसका शुभारंभ मेयर रेणू बाला गुप्ता और डीसी निशांत कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीणा सिंह ने भी शिरकत की और तैयारियों का जायजा लिया। वह करनाल में राधा स्वामी सत्संग कंबोपुरा में चल रहे टीकाकरण शिविर में भी गईं। सीएमओ डॉ. योगेश व नोडल अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि इस टीकाकरण उत्सव के पहले दिन 11 अप्रैल 2021 को जिला करनाल में 8571 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
........................
असंध में 254 और घरौंडा में 1488 ने लगवाई वैक्सीन
घरौंडा/असंध। टीकाकरण उत्सव के पहले दिन असंध में 254 और घरौंडा में 1488 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए आगे आने का आह्वान किया। दूसरी ओर उपलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 44 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें