फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मशरूम की खेती पर दिया जा रहा 85 प्रतिशत अनुदान

Fri, 12 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। बागवानी विभाग की ओर से प्रदेश में अनुसूचित जाति परिवारों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योजना एससीएसपी चलाई जा रही है। इसके तहत इन परिवारों को मशरूम की खेती के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसमें एक किसान को 100 मशरूम ट्रे और इतनी ही ट्रे के लिए बनाए जाने वाले कच्ची झोपड़ी नुमा शेड के लिए 51 हजार रुपये की अनुदान राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को बागवानी विभाग के ऑन लाईन पोर्टल hortharyan.gov.in पर संबंधित दस्तावेजों सहित जिसमें मशरूम खेती बारे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, बैंक की जानकारी, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, शेड व कम्पोस्ट बिल आदि जमा कराने होते हैं। उसके बाद किसानों को खंड अनुसार आवंटित लक्ष्यों व वरीयता सूची अनुसार भौतिक सत्यापन के बाद स्कीम के दिशानिर्देशों अनुसार अनुदान सीधे किसानों के खाते में जारी किया जाता है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया की मशरूम की खेती के लिए विभाग की तरफ से 2300 ट्रे व 23 मशरूम शेड के लिए लक्ष्य दिया गया है। जो जिले के खंडों-करनाल, घरौंडा, नीलोखेड़ी, इंद्री, कुंजपुरा, मुणक, असंध व निसिंग में विभाग के पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। अब तक विभाग में 900 ट्रे के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान जनवरी अंत तक आवेदन दर्ज करा सकते हैं। स्कीम का लाभ किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आवंटित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो निदेशालय के अतिरिक्त मांग की जा सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को स्कीम का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें