फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मशरूम की खेती के लिए दिया जा रहा 85 प्रतिशत अनुदान

Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बागवानी विभाग की ओर से प्रदेश में अनुसूचित जाति परिवारों के उत्थान के लिए एससीएसपी योजना संचालित की जा रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि योजना के तहत इन परिवारों को मशरूम की खेती के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसमें एक किसान को 100 मशरूम ट्रे और इन ट्रे के लिए बनने वाली शेड के लिए 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट http://hortharyan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं अब तक 900 ट्रे के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें विभाग ने 2300 ट्रे और 23 मशरूम शेड का लक्ष्य दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें