फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात की बारिश के बाद मंगलवार रहा गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सोमवार की रात गरज के साथ तेज बारिश के होने के बाद अगले दिन मंगलवार को तेज धूप रही। धूप के कारण सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से लेकर 18 मई तक फिर से गरज के साथ बारिश की संभावना है। उसके बाद तेज गर्मी की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को लोगों को लगा था कि मंगलवार का दिन भी सुहाना होगा लेकिन उसका उल्टा हुआ। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे तक तो माहौल ठंडा था। उसके बाद तेज धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। दिन में न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण उमस और गर्मी बताई गई। इसी तरह सोमवार को तेज आंधी के कारण वायु में प्रदूषण बढ़ गया था। जो कि मंगलवार को 159 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें