फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरुथि अध्यापकों को डयूटी करने से रोका, विरोध में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल/असंध। असंध के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर हेड एग्जामिनर पेपर चेकिंग के लिए पहुंचे अतिथि अध्यापकों को ड्यूटी करने से रोकने तथा उनका अपमान करने का मामला गरमा गया है। अतिथि अध्यापकों ने विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अगर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो चार मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
अतिथि अध्यापकों ने चार मार्च को सुबह 12 बजे तक का अल्टीमेटम जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है। अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजकुमार, राज्य उपप्रधान कुलदीप संधू, राज्य महासचिव सुरेंद्र स्याल सहगल व रामकुमार ने कहा कि असंध के सालवन मार्ग पर स्थित कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड के पेपर मार्किंग का आज पहला दिन था। शिक्षक दर्शन दयाल राहड़ा, राजेश ढुल और सुरेश की ड्यूटी बतौर हेड एग्जामिनर के रूप में इस स्कूल में लगाई गई थी। जब ये अतिथि अध्यापक स्कूल में अपनी ड्यूटी करने पहुंचे तो परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें ड्यूटी नहीं करने दी। इन अध्यापकों की ड्यूटी शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों को मुख्य परीक्षक के कार्यभार से मुक्त करने मौके पर मौजूद सभी अतिथि अध्यापकों ने विरोध जताते हुए स्कूल में नारेबाजी की। अतिथि अध्यापकों ने परीक्षा नियंत्रक से बात की तो उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त मौखिक आदेशों के अनुसार व शिक्षा बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के आधार पर प्राप्त आदेशानुसार अतिथि अध्यापकों को मुख्य परीक्षक का कार्य नहीं करवाया जा सकता। जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि पूरे हरियाणा में अतिथि अध्यापक सम्मान के साथ के काम कर रहे हैं। असंध में इस तरह का अव्यवहारिक मामला सामने आया है। संघ अतिथि अध्यापकों का अपमान सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें