फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में दो को किया काबू, तीन चोरी की बाइक की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में दो को किया काबू, तीन चोरी की बाइक की बरामद
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफट टीम ने बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ कर तीन चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक सहित मोदीनपुर निवासी राकेश, कुरूक्षेत्र के किशनगढ़ निवासी गुरमीत को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया। जिस दौरान आरोपियों ने तीन चोरी की बाइक की वारदात कबूली। आरोपियों से तीनों बाइक बरामद कर ली है। इनमें से एक बाइक आरोपियों ने सिटी थाना क्षेत्र और दो बाइक सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें