फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के दरवाजे का शीशा उतारकर स्कूल में घुसा चोर, लाखों रुपये के कैमरे और लेपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के दरवाजे का शीशा उतारकर स्कूल में घुसा चोर, लाखों रुपये के कैमरे और लेपटॉप चोरी
विज्ञापन

-सेक्टर 7 में स्कूल में घुसकर चोर ने किया लाखों रुपये के उपकरणों पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर 7 स्थित जॉयलैप प्ले स्कूल से एक चोर द्वारा लाखों रुपये के कैमरे प्रोजेक्टर और कंप्यूटर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर स्कूल के दवाजे का शीशा उतारकर स्कूल में घुुसा और करीब ढाई घंटे तक अंदर ही रहा। जब सुबह स्कूल के सुपरवाइजर ने यह देखा तो उसने की सूचना स्कूल संचालिका को दी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जॉयलैप स्कूल की संचालिका ममता बंसल ने बताया कि सेक्टर-7 में उसका प्ले स्कूल है। बुधवार सुबह स्कूल के सुपरवाइजर रामविलास निवासी 742/13 करनाल ने उसे सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में चोरी की है। जब उसने स्कूल में जाकर सामान की चेकिंग की तो पता लगा कि चोर दरवाजे का शीशा उतार कर स्कूल में घुसा और स्कूल से कंप्यूटर का सीपीयू, लेपटॉप, प्रोजेक्टर, सोनी का टेबलेट कैमरा, विडियो कैमरा सीसीटीवी, 8 हार्ड डिस्क और केश चोरी करके फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लग है कि चोर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर स्कूल में घुसा और 4 बजकर 48 मिनट तक स्कूल में रहा। चोर ने करीब ढाई घंटे में सारा सामान चोरी कर फरार हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें