2013 नपा चुनाव लड़े 17 उम्मीदवारों को चुनाव खर्चे का ब्यौरा न देने पर चुनाव आयोग का नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी। करीब पांच साल का अर्सा बीत जाने के बाद भी 20 फरवरी, 2013 नपा चुनाव लड़े 17 उम्मीदवारों को चुनाव में हुए खर्च का हिसाब किताब नगरपालिका में ब्यौरा न देने पर चुनाव आयोग ने 17 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को खर्च के ब्यौरे के साथ 22 फरवरी को करनाल में सहायक चुनाव आयुक्त के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। नपा सचिव बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि वार्ड नंबर 4 से सीमा, वार्ड न बर 5 से धर्मपाल व राजीव कुमार, वार्ड नंबर 6 से तारो देवी, रानी, सीमा रानी व सुमित्रा देवी, वार्ड 7 से सतीश कुमार व मामन, वार्ड 8 से अंजना रानी व प्रासन कौर, वार्ड नंबर 9 से जसपाल व सतनाम सिंह,वार्ड 11 से भूपेश जुनेजा, वार्ड 12 से गुरबक्श सिंह व परमजीत कौर को नोटिस भेजा गया है। नपा सचिव बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को खर्च जमा करवाने का नोटिस भेज दिया गया। इन उम्मीदवारों को खर्च के ब्यौरे के साथ 22 फरवरी को सहायक चुनाव आयुक्त के सामने करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में उपस्थित होना होगा।