सीएमओ कार्यालय के बाहर आशा वर्कर ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिले की आशा वर्कर्स ने मांगें मनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय के बाहर डेरा डाल लिया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी आशा वर्कर धरने पर डटी रहीं। धरने की अध्यक्षता इंद्री ब्लाक प्रधान शकुंतला ने की, वहीं संचालन रेखा ने किया। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रोशनी ने कहा कि आशा वर्कर्स को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। सरकार निजीकरण के प्रयास करके परियोजना को बंद करने के प्रयास में है, ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को स्थायी बनाने, आशाओं को पक्का कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने और आशा वर्कर्स को कन्या भ्रूण हत्या का दोषी ठहराने संबंधी समस्याओं को लेकर धरना दिया गया है। इस दौरान जिला प्रधान सुदेश ने कहा कि मानदेय और प्रोत्साहन राशियों का भुगतान समय पर नहीं किया जाता। जितना पैसा मिलता है उसका यह भी पता नहीं चलता कि यह किस महीने का पैसा है। कई प्रकार के काम आशाओं से करवाए जाते हैं। भ्रूण हत्या का दोषी आशा वर्करों को ठहराना सरासर गलत है, इसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि धरना 25 जनवरी तक जारी रहेगा, 27 से 29 जनवरी तक राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुमन, सह सचिव कुसुम, सुमन, बाला देवी, गुडन देवी, पूनम, लाजवंती, सरला, नीलम, कुसुम, बबली, किरण, ममता, प्रोमिला, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा, ब्लॉक प्रधान रोशन गुप्ता और ओपी माटा आदि मौजूद रहे।
हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के प्रधान बने विष्णुदत्त
करनाल। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट डिवीजन नंबर का चुनाव राजीव गांधी विद्युत सदन में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका सर्कल सचिव सतपाल सैनी तथा यूनिट प्रधान मलकीत सिंह ने अदा की। इस दौरान सर्वसम्मति से विष्णु दत्त को प्रधान, सत्यपाल गुप्ता को वरिष्ठ उपप्रधान, संजीव कुमार को उपप्रधान, कुलदीप सिंह को सचिव, मंजू बाला को सह सचिव, राजीव कांबोज को कैशियर, मनीष कुमार को ऑडिटर, होशियार सिंह को संगठनकर्ता तथा प्रवीण कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। इसके बाद सर्कल सब यूनिट का चुनाव भी करवाया गया। यह चुनाव सिटी सब यूनिट प्रधान अव्वल सिंह और रोशनलाल गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से ललित शर्मा प्रधान, विजय कुमार सचिव, बिंदू कुमार कैशियर, रामफल संगठनकर्ता, राजेश कुमार उपप्रधान, विक्रमजीत सिंह सह सचिव तथा उमेश गुप्ता, रोहित शेट्टी, कृष्णा देवी, अंजना देवी और आजाद सलाहकार चुने गए। इस मौके पर राज्य उपप्रधान एनपी सिंह, सुरेश रसीन, सुरेंद्र रावत, सर्कल सचिव सतपाल सैनी, राजेश कौशिक, प्रमोद राणा व राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।