फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो करनाल। इंद्री के गांव जपती छपरा में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। फंदा लगाने वाला युवक यूपी के गांव नाई माजरा का निवासी है। जोकि अपने मामा के घर गांव जपती छपरा में आया हुआ था। जानकारी के अनुसार साजिद हुसैन वासी नाई माजरा यूपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मामा के घर गांव जपती छपरा में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को फंदे पर लटका देखकर गांव में सनसनी फैल गई। बाद में इसकी सूचना उसके मामा को दी गई और पुलिस को भी सूचित किया गया। बयाना चौंकी इन्चार्ज हरिकिशन ने बताया कि युवक ने परेशानी के चलते फंदा लगाया है। इस मामले की शिकायत आई है मामले की जांच कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें