फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स पर पुलिस की खास नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल टैक्स पर पुलिस की खास नजर
विज्ञापन

घरौंडा, असंध, इंद्री समेत सभी कस्बों में कड़ी सुरक्षा
घरौंडा। सीबीआई कोर्ट में होने वाली डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की पेशी के दौरान पंचकुला में डेरा प्रेमियों के जमावड़े को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए नेशनल हाइवे पर बने बसताड़ा टोल प्लाजा पर खास चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध वाहनों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर मधुबन पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले के मध्यनजर 18 पुलिस कर्मचारियों की दो टीमें चोबीसों घंटे टोल से गुजरने वाले वाहनों पर निगाह जमाये हुए हैं। पुलिस टोल से गुजरने वाली बसों व सवारियों को लेकर जाने वाले कैंटरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मी लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और लोगो से पूछताछ कर रहे है। मधुबन थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसले के बाद हाई अलर्ट है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर बसों व सवारियों से भरे केंटरों की जांच की जा रही है। वहीं, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, घरौंडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें