फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लिफ्ट ली, हत्या के बाद बाइक लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लिफ्ट ली, हत्या के बाद बाइक लेकर फरार
विज्ञापन

-दो युवकों ने पहले लिफ्ट ली, बाद में चाकू से कर दिया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल. तरावड़ी। गुरुवार देर शाम गांव काछवा के पास स्थित डेरा बाजीगर के निवासी बुजुर्ग से लिफ्ट लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश के लिए जिलेभर में नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले के अनुसार, गांव काछवा के पास स्थित डेरा बाजीगर निवासी अमर सिंह (60) बाइक पर सवार होकर नडाना रोड से अपने डेरे की तरफ जा रहा था। रास्ते में दो युवक खड़े थे, उन्होंने बुजुर्ग को हाथ किया और लिफ्ट मांगी। इस पर बुजुर्ग ने बाइक को रोका और उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही कुछ दूरी पर चले तो युवकों ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया और इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोप है कि बाद में आरोपी युवक उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार, तरावड़ी प्रभारी जनकराज व डीएसपी विवेक चौधरी मौके पर पहुंचे। जिलेभर में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नाकेबंदी भी कराई गई। हालांकि, बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस बारे में डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें