फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की सर्कल कमेटी की मीटिंग में एसडीओ अमीन के साथ हुई मारपीट व गाली गलौच की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतपाल सैनी ने की व संचालन रामनाथ वालिया ने किया। सतपाल सैनी व एनपी सिंह चौहान ने कहा कि एसडीओ अमीन के साथ कार्यालय में ही गांव वालों द्वारा मारपीट, गाली गलौच व धक्का मुक्की करना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ तो एसडीओ लाइन लास कम करने के लिए चोरी पकड़ने का दबाव हुए हैं और दूसरी ओर कर्मचारियों व अधिकारियों की चोरी पकड़ने व डिफालटिंग के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौच, धक्का मुक्की, जान से मारने की धमकी देना रोजमर्रा का काम हो गया है। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते दोषियों पर कोई कार्यवाहीं नहीं होती। ताजा घटना में सिटी घरौंडा में मारपीट व ओमपाल राणा लाइनमैन और जिले सिंह जेई का तबादला दूर दराज एरिया में कर दिया गया है। दोषियों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने मांग की है कि चोरी पकडने के दौरान पुलिस की व्यवस्था करवाई जाए। इस अवसर पर सतपाल सैनी, नफे सिंह चौहान, एनपी सिंह, कालूराम शर्मा, रामनाथ वालिया, राजेश शर्मा, सुरेश, कृष्ण अत्री, राजेश बुरा, मलकीत सिंह, विनोद बाजवा, अव्वल सिंह, सुशील गुर्जर व मुकेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें