फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च में डब्ल्यूबीआर देश का बेस्ट संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसर्च में डब्ल्यूबीआर देश का बेस्ट संस्थान
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री 16 जुलाई को सरदार पटेल बेस्ट इंस्टीट्यूट के अवार्ड से करेंगे सम्मानित
फोटो संख्या- 15,16
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (डब्ल्यूबीआर) को रिसर्च व डवलपमेंट के लिए देश का बेस्ट संस्थान चुना गया है। संस्थान ने यह उपलब्धि देश के करीब 100 संस्थानों को पछाड़ कर हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को संस्थान के डायरेक्टर डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के फाउंडेशन डे पर संस्थान को सरदार पटेल बेस्ट इंस्टीट्यूट अवार्ड के तहत प्रशस्ति पत्र 10 लाख रुपये देकर सम्मानित करेंगे।
इससे पहले, संस्थान को यह पुरस्कार वर्ष 1997 में भी मिल चुका है। इस बार संस्थान को यह पुरस्कार पिछले पांच सालों में गेहूं की नई प्रजातियों को लेकर किए गए रिसर्च व इस साल गेहूं के बंपर पैदावार के कारण मिल रहा है। संस्थान ने पिछले पांच सालों में गेहूं की करीब 30 नई प्रजातियों की खोज की। जिसमें डब्ल्यूबी-2, 3086 एचडी, डीबीडब्ल्यू 88 जैसी गेहूं की अहम प्रजातियां है। जो हर तरह के मौसम में सबसे अधिक उत्पादन करती हैं। इन प्रजातियों के कारण ही इस बार गेहूं का रिकार्ड उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल जहां देश में 92,288 मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था, वहीं इस बार 97,436.5 मीट्रिक टन गेेहूं का उत्पादन हुआ। संस्थान के डायरेक्टर डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवार्ड के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद हर साल एक संस्थान और एक विश्व विद्यालय को चुनता है। इस बार संस्थान के रूप में डब्ल्यूबीआर के रिसर्च को सबसे बेहतर माना गया है। उन्होंने कहा कि देश में गेहूं की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए इस समय देश भर में हमारे 33 सेंटर व 150 से ज्यादा वॉलिटंरी सेंटर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2033 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें