फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। कस्बे के रिसालवा गांव के पास हांसी बुटाना लिंक नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब व्यक्ति का शव नहर में तैरता देखा तो तुरंत सालवन पुलिस चौंकी को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव गौड़ और सालवन चौकी इंचार्ज जगदीश पांडे मौके पर पहुंचे और शव को नहर से निकलवा कर अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी संजीव गौड़ ने बताया कि शव की पहचान सालवन निवासी राजू (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजनों के अनुसार राजू गत 13 जून से घर से लापता था, लेकिन परिजनों ने उसकी कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें