संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चार पर केस
करनाल। कैथल के गांव बिरथेबाहरी के एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहर निकलकर जान दे दी। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजौंद थाना पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि गांव बिरथेबाहरी निवासी गुरजीत कौर ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा 25 वर्षीय विकास खेत में गया हुआ था। घर के दो सदस्य उसकी चाय लेकर खेत में गए तो उनका रिश्तेदार प्रीतम उसकी पत्नी व दोनों बेटे विकास को पकड़े हुए थे और प्रीतम उसके मुंह में बोतल से कुछ डाल रहा था। उन्हें देखकर वे वहां से फरार हो गए। इस कारण करनाल अस्पताल में विकास की मौत हो गई। बाद में उसे करनाल मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रीतम के साथ उनका जमीन का विवाद चला हुआ है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां के ब्यान पर प्रीतम, उसकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे में एक की मौत
करनाल। गांव स्टौंडी के समीप एक मैक्स पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि बताया कि जाणी गांव निवासी 40 वर्षीय सलिंद्र शुक्रवार की शाम को घरौंडा से जाणी जा रहा था। स्टौंडी गांव के समीप पहुंचते ही एक मैक्स पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।