करनाल। गांव डबरकी निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने 81 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव डबरकी पार निवासी गुलशन ने बताया कि 30 जुलाई शाम 5 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। जिसने अपना नाम मनोज बताकर कहा कि जहां पहले काम करता था, वहां उसके जो रुपये रुके हैं उन्हें तुम्हारे खाते में डलवाने हैं। लेकिन उसका खाता नहीं था तो उसने अपने दोस्त सुनील का मोबाइल नंबर दे दिया। आरोपी ने सुनील के फोन पे पर पहले चार रुपये भेजे फिर एक बार कोड स्केन कर लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करने से उसके खाते से 81 हजार रुपये निकल गए। संवाद