फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गया था मालिक, घर से 12 हजार व गहने साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हांसी चौक स्थित एक घर से चोर 12 हजार रुपये व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हांसी चौक निवासी अश्विनी ने बताया कि वह 29 जुलाई की सुबह 6:15 बजे दिल्ली अपने बेटे के पास गया था। शनिवार 31 जुलाई की शाम 4 बजे उसके पास पड़ोसी का फोन आया कि उसके मकान में चोरी हो गई। यह बात सुनकर वह एक अगस्त को दिल्ली से घर आया तो सामान बिखरा था। सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो बैग भरकर सामान ले गया। घर से 12 हजार रुपये मोबाइल, सोने चांदी के गहने चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें