.विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट। संस्थान
असंध। कैथल रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में शनिवार को वार्षिक जूनियर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मीट में नर्सरी से लेकर कक्षा-3 तक के लगभग 800 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मीट में जिग-जैग, हर्डल, 100 मीटर दौड़, बैलेंसिंग गेम, ऑब्सटेकल रेस आदि खेल हुए। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट ने बताया की स्कूल के जूनियर विंग के सभी बच्चों ने मीट में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। संवाद