कैथल की पुलिस लाइन में ट्रायल देते खिलाड़ी
कैथल। पुलिस लाइन कैथल में खेल नर्सरियों के लिए फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कोचों द्वारा खिलाड़ियों का बारीकी से मूल्यांकन
किया गया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि खेल नर्सरियां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस ट्रायल से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग और खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पार्षद निरंजन, कोच पवन सैनी और कोच संदीप बड़ौदा भी
उपस्थित रहे। संवाद