फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 प्लाटों का ड्रा, 28 डेयरी संचालकों ने अलाटमेंट राशि भरकर लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंगली रोड पर निगम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच डेयरी के लिए ड्रा निकाला। 79 आवेदकों को सात श्रेणियों में ड्रा निकालकर प्लाट दिए गए। चार ने मौके पर और शाम तक कुल 28 ने अलॉटमेंट राशि भरकर कब्जा भी ले लिया। ड्रा प्रक्रिया में पहुंचे डेयरी संचालकों ने दो बार हंगामा किया। पहली बार नियम व शर्तें बताने के बाद और दूसरी बार दूसरे साथियों को ड्रा से बाहर निकालने के लिए। इस पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह ने प्रक्रिया को पूरा करवाया।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से नगर निगम डेयरी शिफ्टिंग को लेकर काम कर रहा है। सर्वे के दौरान चिह्नित 185 डेयरी संचालकों को नोटिस देकर 188 प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे। डेयरी शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम वर्ष 2003 से प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक प्रयास सफल नहीं हो सके। डेयरी शिफ्ट प्रोजेक्ट पर नगर निगम के खाते से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कई बार निगम का सदन इस पर मुहर लगा चुका है। नवंबर 2017 में निगम ने 37 डेयरी संचालकों को प्लॉट अलॉट किए गए थे, लेकिन बाद में सामने आया कि कुछ संचालकों ने पशुओं की संख्या अधिक दिखाकर बड़े प्लॉट ले गए, इसलिए इसे रद्द कर दिया गया।
पहले दिन 57.60 लाख हुए जमा
संयुक्त आयुक्त के अनुसार पिंगली रोड पर डेयरी प्लाट हासिल करने के लिए कुल 79 व्यक्तियों ने आवेदन किए थे और आज निर्धारित तिथि अनुसार साइट पर ही ड्रा के माध्यम से 79 व्यक्तियों की पर्ची निकालकर उन्हें अलग-अलग साइजों में प्लॉट नंबर अलॉट किए गए। ड्रा से पहले मौके पर ही शर्तें व नियम बताए गए। इसमें बताया गया कि आवेदन के साथ 30 हजार रुपये की धरोहर राशि के बाद अलॉटमेंट की कुल राशि का 20 प्रतिशत सफल आवेदकों को ड्रा के बाद देना होगा, शेष राशि 10 छमाही किश्तों में दी जाएगी। अंतिम किश्त 28 फरवरी 2025 को भरी जानी है और उसमें से धरोहर राशि को घटा दिया जाएगा। प्लॉटों को लेकर साइट पर एक ले-आउट भी लगाया गया था। सोमवार को अलॉटमेंट राशि के रूप में 57 लाख 60 हजार 580 रुपये जमा हुए।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
नगर निगम द्वारा विगत में शहर के अंदर 185 पशु डेयरियों का सर्वे किया गया था। इनके लिए पिंगली डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर 188 प्लॉट उपलब्ध हैं। निगम की ओर से वहां पक्की सड़कें, बिजली की लाइनें, नलकूप व केयर टेकर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब डेयरियां शिफ्ट होने के बाद निगम प्रस्ताव है कि वहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट, पशु अस्पताल, खल-चूरी की दुकानें व करियानें की दुकानें खुलवाई जाएंगी। जैसे-जैसे स्थल पर डेयरियों का विकास होगा, डेयरी मालिकों की मांग पर उन्हें नगर निगम की ओर से सुविधाएं भी दी जाएंगी, लेकिन इससे पहले डेयरियों को शिफ्ट होना होगा।
आवेदन न करने वालों की सोमवार से सील होंगी डेयरी
संयुक्त आयुक्त ने ड्रा के मौके पर स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने आवेदन दिए थे, उनके आज ड्रा निकाले गए हैं, लेकिन जिन डेयरी मालिकों ने अब तक भी प्लॉट के लिए अपने आवेदन नहीं किए थे। उनकी डेयरियों को अवैध घोषित कर नगर निगम सेक्शन 332 के तहत सीलिंग की कार्रवाई सोमवार से शुरू की जाएगी। इसके लिए छह सदस्यों की कमेटी तैयार की गई है। शहर में चल रही डेयरियों से सीवरेज चौक हो रहे हैं और जनता को भी परेशानी उठानी पड़ती है, इनसे स्वच्छता भी नहीं रह पाती। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मुख्य अभियंता को डेयरियों के नक्शे तैयार करने और डेयरी मालिकों की यदि कोई समस्या है, तो उसका समाधान करने का जिम्मा दिया गया है। मुख्य अभियंता डिजाईन का काम भी देखेंगे।
कमेटी में शामिल अधिकारी
डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर ड्रा को सफल बनाने के लिए नगर निगम के 6 अधिकारियों की कमेटी बनाई गई थी। इनमें उप निगमायुक्त धीरज कुमार, सचिव बल सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी संजय कालीरमन, सैक्शन ऑफिसर सतप्रकाश गांधी, सहायक इंजीनियर सुनील भल्ला तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा शामिल रहे। संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह की देखरेख में ड्रा की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
निगम कार्यालय में लगाई सूची
उपरोक्त प्लॉट नंबरों के साइज व नंबर नगर निगम कार्यालय से लिए गए हैं। इन सभी की सूची नगर निगम कार्यालय में डिसप्ले करवाई जाएगी। सफल आवेदक अपना नाम व प्लॉट नंबर निगम कार्यालय में आकर सूची में देख कर वेरिफाई कर सकते हैं।
नये ले आउट में बड़े प्लॉट 188
निगम ने पिंगली गांव में 131 बीघा जमीन खरीदी थी। शुरुआत में यहां डेयरियों के लिए 222 प्लॉट रिजर्व किए गए थे, जबकि आठ प्लॉट बूथ के लिए छोड़े गए थे। बाद में डेयरी संचालकों ने बड़े प्लॉटों की मांग तो इनकी संख्या 188 कर दी गई। बाद में फिर से नया ले आउट बना। इसमें डेयरी के लिए प्लॉट तो 188 ही रहेंगे, लेकिन आठ बूथों को हटा दिया गया है। अब 188 प्लाट ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें