संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी क्षेत्र में एक ढाबे पर प्रदूषण स्लिप काटने वाले खोखे पर बैठे व्यक्ति से कार सवार पांच लोगों ने पिस्तौल दिखाकर सामान और नकदी छीन ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामगढ़ निवासी भगत सिंह ने थाना तरावड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर की रात साढ़े 12 बजे उसका भाई चरण सिंह कृष्णा ढाब पर प्रदूषण स्लिप के खोखे पर बैठा था। इसी दौरान पांच लोग कार से आए और उसके भाई चरण सिंह से मारपीट करने लगे। इसके बाद रिवाल्वर दिखाकर एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल और 7500 रुपये की नकदी ले गए। उसने 112 नंबर पर कॉल किया। थोड़ी देर बाद पुलिस वहां पहुंची और मौका का मुआयना किया। तरावड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।