संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को पंजोखरा साहिब गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक नमो वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नमो वन कार्यक्रम के तहत 75 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है और आज यहां पर 75 पौधे स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य को वितरित किए गए हैं। इस मौके पर बीडीपीओ अश्वनी, ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी राम बाबू यादव, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।