फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो स्टेट चैंपियनशिप में कर्णनगरी के कर्ण ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के कर्ण ने जूडो स्टेट चैंपियनशिप में सोना जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता गत दिनों गन्नौर के डीआर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई थी। पाइका गेम्स की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में कर्ण के साथ करनाल के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को विजेता खिलाड़ी के करनाल पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। कर्ण ने बताया कि उसने अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबलों में भाग लिया। अपनी उपलब्धि का श्रेय उसने अपने अभिभावकों और कोच को दिया। खिलाड़ी ने बताया कि वह 2015 से कोच राजेश शर्मा व कोमल वैध के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहा है। जिला स्तर पर भी वह कई पदक जीत चुका है। अब 19 अप्रैल को गोवा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें