फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन चल रहा आनलाइन सिस्टम, 2496 में से 3

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत होने वाले दाखिलों का आनलाइन सिस्टम ऑफलाइन चल रहा है। पोर्टल न चलने से लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया आनलाइन सिस्टम ही उनकी परेशानी का सबब बना हुआ है। दाखिले को लेकर आवेदन करने के लिए अभिभावक पहले सीएससी या कंप्यूटर सेंटर जाते हैं, लेकिन पोर्टल न चलने के कारण घंटो इंतजार के बाद लौट जाते हैं। ऐसे में उन्हें मैन्युअल आवेदन फार्म जमा कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तय केंद्र पर पहुंचाना पड़ता है। यहां भी भारी भीड़ में इंतजार के बाद फार्म जमा होता है। करनाल बीईओ कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कक्षा दूसरी से 12वीं तक के 2496 आवेदन ही जमा हुए हैं। इनमें से महज 381 आवेदन ही आनलाइन फीड हो पाए हैं।

113 स्कूलों में 3192 सीटों पर होंगे दाखिले
करनाल खंड में 113 स्कूलों में कक्षा दूसरी से 12वीं तक 3192 सीटें नियम के तहत आरक्षित हैं। सबसे ज्यादा कक्षा दूसरी में 617 सीटें हैं, इसलिए इस कक्षा में दाखिलों के लिए भी सबसे ज्यादा 481 आवेदन आए हैं। बीईओ करनाल की ओर से कक्षा दूसरी से आठवीं तक के दाखिलों के लिए आवेदन पत्र रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व कक्षा नौवीं से 12वीं तक के आवेदन पत्र रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों की लिस्ट देखने व फार्म लेने पहुंच रहे अभिभावक
बीईओ कार्यालय में स्कूलों में सीटों की सूची लगाई गई है। बुधवार को भी काफी संख्या में अभिभावक सूची देखने पहुंचे। उन्होंने अपनी पसंद के स्कूलों के नाम और सीटों की संख्या को नोट किया। साथ ही आवेदन फार्म की कॉपी भी कार्यालय से ली।
विज्ञापन


यह है आवेदनों की स्थिति
कक्षा सीटें कुल आवेदन ऑनलाइन हुए
दूसरी 617 481 25
तीसरी 272 340 25
चौथी 238 270 50
पांचवी 240 299 50
छठी 285 280 100
सातवीं 269 262 20
आठवीं 297 250 30
नौवीं 241 164 30
दसवीं 284 52 20
ग्यारहवीं 256 89 30
बारहवीं 193 09 01
कुल 3192 2496 381


113 स्कूलों में 3192 सीटों पर दाखिला होना है। अभी तक 2496 आवेदन आए हैं। इनमें से 381 आवेदन ही आनलाइन फीड हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए आवेदन फार्म मैन्युअल भी स्वीकार किए जा रहे हैं। -चंद्रेश विज, बीईओ करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें